{"_id":"124-53098","slug":"Lucknow-53098-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन ने ली छात्रा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन ने ली छात्रा की जान
Lucknow
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हसनगंज इलाके में बृहस्पतिवार को लेसा की लापरवाही ने फिर एक छात्रा की जान ले ली। छात्रा पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रही थी तभी डालियों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और झुलसकर नीचे गिर पड़ी। पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि लेसा ने लाइन के आस-पास स्थित पेड़ की कटाई एवं छंटाई की होती तो हादसा टल सकता था। इससे पहले हजरतगंज क्षेत्र में भी एक छात्रा की हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार इंदिरा नगरी के निरालानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले प्रकाश की बेटी मौसमी (14) निराला नगर के आठ नंबर चौराहे के निकट बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रही थी। अचानक वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई और पेड़ से नीचे आ गिरी। पुलिस ने घटना की सूचना उपकेंद्र को दी और छात्रा को लेकर ट्रॉमा सेंटर गए, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि इस हादसे का प्रमुख कारण पेड़ के बीच में से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का गुजरना है। लकड़ी तोड़ने के दौरान मौसमी उसे नहीं देख सकी और करंट की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि उपखंड अधिकारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौसमी कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता ड्राइवर है, लेकिन तीन महीने से उसके बीमार होने के कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। उसकी मां भूरी लोगों के घरों में काम करके पांच बेटियाें एवं एक बेटे का पालन-पोषण करती है।
विज्ञापन