{"_id":"124-52715","slug":"Lucknow-52715-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दोस्त ने ही लूट ली आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के दोस्त ने ही लूट ली आबरू
Lucknow
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट में नशे में धुत एक व्यक्ति ने दोस्त के ही घर में घुसकर उसकी पत्नी की आबरू लूट ली। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे उसके पति को भी पीट दिया और धमकाते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर हवालात में तो डाल दिया लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एक महिला संगठन ने चिनहट पुलिस की करतूत का खुलासा करते हुए 12 घंटे में कार्रवाई न होने पर आला अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय सचिव मधु गर्ग व सचिव माया के अनुसार बिजली का काम करने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ चिनहट की एक कॉलोनी में रहता है। पीड़ित के अनुसार 13 फरवरी की रात वह बरामदे में और पत्नी अंदर कमरे में सो रही थी। इस दौरान साथ ही काम करने वाला उसका दोस्त नशे में धुत होकर आया और पत्नी के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पत्नी को पीटा और पीछे के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बीच चीखपुकार से नींद टूटने पर पहुंचे पति को भी पीट दिया और मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गया। डरे-सहमे दंपती ने देर रात चिनहट कोतवाली पहुंच तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को बुलाकर लॉकअप में तो डाल दिया लेकिन पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव बनाने लगी। पुलिसिया खेल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन दिन पहले हुई इस वारदात की अभी तक न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही आरोपी का चालान किया गया। मधु गर्ग का कहना है कि यदि 12 घ्ंाटे में चिनहट पुलिस ने आरोपी को जेल नहीं भेजा तो आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
उधर, इंस्पेक्टर चिनहट विजय सिंह यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके चलते पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। इंस्पेक्टर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की जानकारी सेे इन्कार किया है।
विज्ञापन
उधर, इंस्पेक्टर चिनहट विजय सिंह यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके चलते पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। इंस्पेक्टर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की जानकारी सेे इन्कार किया है।
विज्ञापन