{"_id":"124-52574","slug":"Lucknow-52574-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू के कर्मचारी को स्वाइन फ्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू के कर्मचारी को स्वाइन फ्लू
Lucknow
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू (एच1एन1 वायरस) का एक और मरीज मिला है। केजीएमयू की डायलिसिस यूनिट में तैनात इस कर्मचारी की जांच माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई थी और उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस साल जनवरी के अंतिम सप्ताह से यह तीसरा मरीज है, जिसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि केजीएमयू का ये कर्मचारी पूरी तरह से स्वस्थ है। वो स्वयं ही परिजनों के लिए टैमी फ्लू लेने आया था। कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। गौरतलब है कि गुजरात, राजस्थान के शहरों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप है और वहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए राजधानी में भी एलर्ट जारी किया गया था। अभी तक कोई भी मरीज ऐसा नहीं मिला है जिसकी स्वाइन फ्लू के कारण गंभीर स्थिति हुई हो। सीएमओ ने बताया कि एच1एन1 वायरस ठंड के मौसम में एक्टिव रहते हैं। मरीजों की जांच में ये वायरस पॉजिटिव तो मिला है लेकिन वायरस के कमजोर होने के कारण अभी तक किसी भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन