फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   लविवि में कल से शुरू होंगे अप्टीट्यूट टेस्ट

लविवि में कल से शुरू होंगे अप्टीट्यूट टेस्ट

Sun, 10 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 10 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध कराने एवं उनकी दक्षता परखने के लिए ऑनलाइन अप्टीट्यूट टेस्ट सोमवार से शुरू होंगे। शुक्रवार को इसके लिए पंजीकरण कराने का आखिरी मौका था। विद्यार्थियों ने इसमें काफी उत्साह दिखाया। 1800 से अधिक छात्रों ने टेस्ट के लिए पंजीकरण कराया है। इसको देखते हुए आयोजकों ने टेस्ट का कार्यक्रम दो दिन बढ़ा दिया है। पहले इसे 14 फरवरी तक आयोजित किया जाना था लेकिन टैगोर लाइब्रेरी के कंप्यूटर कक्ष में अब इसका आयोजन 16 फरवरी तक किया जाएगा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राकेश चंद्रा ने बताया कि टैगोर लाइब्रेरी में यह टेस्ट निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से होगा। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीटीएम, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि पाठ्यक्रमों के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

11 फरवरी को बीए सेकंड एवं थर्ड ईयर, 12 फरवरी को बीए फर्स्ट एवं सेकंड ईयर, 13 फरवरी को बीएससी सेकंड एवं थर्ड ईयर, 14 फरवरी को बीएससी फर्स्ट एवं सेकंड ईयर तथा एमएससी, 15 फरवरी को बीकॉम फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड ईयर के टेस्ट होंगे। जबकि आखिरी दिन 16 फरवरी को एमए, एमकॉम, एमबीए एवं पीएचडी के छात्र-छात्राओं का टेस्ट होगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूट की परख होगी। इसलिए इस टेस्ट को ऑनलाइन अप्टीट्यूट एंड पर्सनॉलिटी टेस्ट का नाम दिया गया है। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का स्कोर 170 कंपनियों को भेजा जाएगा जिसमें माइक्रोसाफ्ट, एचसीएल, जीनपैक्ट, टाटा जैसे कंपनियां शुमार हैं। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को टेस्ट के आधार पर फीड बैक भी भेजा जाएगा कि उन्हें अपनी एंप्लायबिलिटी बढ़ाने के लिए किस स्तर पर क्या सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed