फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   यूपी बोर्ड परीक्षा ः कक्ष निरीक्षकों को बनवाना पड़ेगा नया आई कार्ड

यूपी बोर्ड परीक्षा ः कक्ष निरीक्षकों को बनवाना पड़ेगा नया आई कार्ड

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में पूर्व में परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। अब परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने के लिए उन्हें नए पहचान पत्र बनवाने होंगे। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह के भीतर सूचनाएं प्रस्तुत करनी हैं। पहचान पत्र के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। राजधानी में शैक्षिक सत्र 2012-13 में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 156 केंद्र बनाए गए हैं और करीब 1.10 लाख बच्चे इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए छह हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही फर्जी कक्ष निरीक्षकों को पकड़ने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। बिना पहचान पत्र के किसी भी कक्ष निरीक्षक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा बीते वर्षों के दौरान बनाए गए पहचान पत्र इस परीक्षा में मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए आवश्यक सूचनाओं का नया प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें शिक्षक का नाम, आवासीय पता, शैक्षिक योग्यता के साथ ही स्नातक व परास्नातक के विषयों का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। राजधानी के विद्यालयों में बने सभी 13 नोडल सेंटरों के साथ विद्यालयों के ई-मेल और डीआईओएस कार्यालय पर नया प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है। इस निर्धारित प्रारूप पर ही सभी सूचनाएं देनी होंगी। सूचनाओं के संबंध में सभी जिम्मेदारी विद्यालयों की ही होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर प्रधानाचार्य को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर यह सूचनाएं मुहैया करानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed