{"_id":"124-51483","slug":"Lucknow-51483-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर न हुआ काम तो रद्द होगा ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर न हुआ काम तो रद्द होगा ठेका
Lucknow
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कचरा प्रबंधन प्लांट 31 मार्च तक शुरू करने और तीसरे जलकल के हैंडओवर का काम 15 फरवरी तक पूरा किया जाएगा। नगर आयुक्त ने सोमवार को जेएनएनयूआरएम योजना की समीक्षा के दौरान इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। जेएनएनयूआरएम के तहत संचालित कचरा प्रबंधन, जल निकासी, सीवर व पेयजल की योजनाओं की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। जल निकासी योजना के काम में 15 फरवरी तक अपेक्षित प्रगति न होने पर ठेका निरस्त करने की सख्त चेतावनी भी निजी कंपनी के प्रतिनिधियों को दी। योजना के तहत शहर में करीब 233 किमी नाले का निर्माण किया जाना है। जबकि पिछले करीब चार साल में अब तक महज 110 किमी कार्य ही हो पाया है। कचरा प्रबंधन योजना की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए।
15 फरवरी तक होगा तीसरे जलकल का हैंडओवर ः तीसरे जलकल के हैंडओवर को लेकर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग व जल निगम को आपसी विवाद का निपटारा कर हर हाल में 15 फरवरी तक हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलकल व जल निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि 10 फरवरी तक संयुक्त निरीक्षण कर मामले का निस्तारण करें।
20 फरवरी तक पूरी करें रोड कटिंग का काम ः समग्र विकास योजना के कार्यों का देखते हुए नगर आयुक्त ने जल निगम को सीवर आदि के कार्यों के लिए रोड कटिंग का काम 20 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर समग्र विकास योजना के काम कराए जाने हैं, इसलिए रोड कटिंग का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि सड़क बनने के बाद उसे न काटा जाए।
विज्ञापन
सीवर कनेक्शन के लिए 31 मार्च तक का समय ःजेएनएनयूआरएम में सीवरेज डिस्ट्रिक्ट-प्रथम योजना में जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाए जाने का काम पूरा हो चुका है। उन क्षेत्रों में घरों में सीवर कनेक्शन का देने काम तेजी से किया जाए और 31 मार्च तक इसे पूरा किया जाए। इसको लेकर प्रत्येक शुक्रवार को जल निगम व जलकल विभाग को संयुक्त बैठक कर आने वाली दिक्कत दूर करेंगे। सीवरेज डिस्ट्रिक्ट-प्रथम में पुराने शहर के गऊघाट, सज्जाबाग, बालांगज आदि क्षेत्र शामिल हैं।