{"_id":"124-51482","slug":"Lucknow-51482-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर बुक कराने की चिंता न कम वजन की चिकचिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर बुक कराने की चिंता न कम वजन की चिकचिक
Lucknow
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रसोई गैस सिलेंडर के लिए न लाइन लगने की दिक्कत, न वजन कम होने को लेकर हॉकर से चिकचिक और न ही सब्सिडी और नॉन सब्सिडी का हिसाब लगाने का झंझट। अब पाइप लाइन से सीधे घर पहुंचेगी रसोई गैस और जितनी खर्च करेंगे, उतनी ही कीमत चुकानी पड़ेगी। ग्रीन गैस लिमिटेड ने गोमती नगर विपुल खंड में पाइप लाइन से गैस कनेक्शन देने की शुरुआत कर दी है, जबकि विभूति खंड और आसपास के क्षेत्रों में यह सेवा अगले महीने से मिलेगी। कंपनी ने सबसे पहले सदर के कुछ घरों और एमबी क्लब को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) से जोड़ा था। वर्ष 2015 तक राजधानी के 70 हजार घरों में पीएनजी पहुंचाने का कंपनी का लक्ष्य है। 2006-07 से जमीनी तौर पर पीएनजी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था। अमौसी से गोमती नगर तक पाइप लाइन ले जानी थी, जहां लोहिया पथ पर कुछ दिक्कतें सामने आईं, जिसे पिछले साल सितंबर तक दूर कर मेन लाइन बिछा दी गई।
सब्सिडी से भी 10 फीसदी सस्ती ः वर्तमान प्रक्रिया के तहत पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को पांच हजार रुपये देने होंगे। इसमें 15 मीटर तक की पाइप लाइन और कनेक्शन मिलेगा। इससे अधिक के लिए प्रति मीटर पाइप लाइन का खर्च अलग से लिया जाएगा। प्रतिमाह गैस के खर्च के हिसाब से रुपया लिया जाएगा, जो अमूमन सब्सिडी वाले एलपीजी से 10 फीसदी कम होगा। उदाहरण के तौर पर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 417 रुपये का पड़ता है, जिसमें 14.20 लीटर गैस होती है, जबकि इतनी ही पीएनजी करीब 375 रुपये की पड़ती है।
कनेक्शन के लिए 0522-6009000 पर करें कॉल ः ग्रीन गैस लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि गोमती नगर में पीएनजी कनेक्शन के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 0522-6009000 पर कॉल कर सकते हैं। यहां फोन करने पर एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और बहुत जल्द ही ग्रीन गैस का प्रतिनिधि आपके घर पहुंच जाएगा। फिलहाल विपुल खंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए ही यह सुविधा है।
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार की डीपीआर पर आज होगी चर्चा ः ग्रीन गैस लिमिटेड ने गोमती नगर विस्तार के करीब 6200 फ्लैट आवंटियों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना ली है, जिसका प्रजेंटेशन मंगलवार को एलडीए में किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल सुबह 11 बजे होने वाली मीटिंग में डीपीआर पर चर्चा करेंगे। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट मालिकों से कनेक्शन का कितना चार्ज लिया जाए, यही मुख्य मुद्दा है, जिसे इस बैठक में तय किया जाएगा। यहां करीब 6600 फ्लैट बन रहे हैं। रिवर व्यू एनक्लेव के सभी ब्लॉक, वनस्थली, सहज, सुलभ, अपना घर, कल्पतरु और ग्रीनवुड अपार्टमेंट के फ्लैट मालिकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यहां के गांव और करीब 1100 प्लॉटों के आवंटी भी भविष्य में पीएनजी से लाभान्वित हो सकेंगे। कंपनी गोमती नगर विस्तार में 125, 90, 63 और 32 मिलीमीटर वृत्त की कुल 33 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाएगी। होटल दयाल पैराडाइज के आगे अंडर पास के जरिये पाइप लाइन पहुंचेगी। कंपनी ने यहां की खुदाई के लिए रोड कटिंग का 34 लाख 61 हजार 466 रुपए एलडीए में जमा कर दिया है।
अगला पड़ाव वृंदावन ः गोमती नगर विस्तार के बाद पीएनजी कनेक्शन का अगला पड़ाव आवास विकास परिषद की रायबरेली रोड पर तेजी से विकसित होती कॉलोनी वृंदावन है। अगले दो साल में माल एवेन्यू, गोमती नगर के सभी खंडों, गोखले मार्ग, पेपर मिल कॉलोनी की मेट्रो सिटी में भी पीएनजी पहुंचाने की योजना है।