फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   प्रशासनिक तैयारियों का इम्तिहान आज

प्रशासनिक तैयारियों का इम्तिहान आज

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मदहे सहाबा जुलूस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों का शुक्रवार को पुराने शहर में इम्तिहान है। पिछले हफ्ते हुई हिंसा के बाद हालात काफी सुधरे हैं लेकिन कुछ इलाके तनाव से अभी मुक्त नहीं हो पाए। इसलिए प्रशासन ने हर स्तर पर एतियात बरतने के साथ शांति-व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जुलूस मार्ग पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ मोबाइल कैमरा टीमें भी लगाई हैं। अधिकारियों की ड्यूटी का समय बढ़ा दिया गया है। जोनल व सेक्टर मैजिस्ट्रेट को पुलिस अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से राउंड के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बृहस्पतिवार को एक विशेष बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था की डयूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बतरने की हिदायत दी है। संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करते हुए समय व स्थान का ध्यान रखने की सलाह दी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को समझाया गया कि जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है। अधिकारियों के मुताबिक अमीनाबाद से निकलने वाले जुलूस के लिए क्षेत्र को 5 जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। जोन में एडीएम व सेक्टर में एसडीएम स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जलूस की समाप्ति के बाद वापस जाने वालों के लिए भी अलग से 11 सेक्टर बनाए गए। एडीएम सिटी (पश्चिम) ओपी पाठक के मुताबिक निर्धारित स्थान पर ही अंजुमने अपने झंडे खोले तथा जलूस समाप्त होने के बाद अपनी अपनी अन्जुमने के झंडे बंद कर ही ले जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन व शिया-सुन्नी सम्प्रदाय के बीच हुए समझौते के तहत ही जलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed