फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बेकाबू डीसीएम ने कॉलेज बस में मारी टक्कर

बेकाबू डीसीएम ने कॉलेज बस में मारी टक्कर

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के फैजाबाद रोड पर मंगलवार सुबह नशे में धुत डीसीएम चालक ने एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर समेत करीब तीन दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। स्थानीय दुकानदारों ने 108 नंबर पर तीन बार फोन करके सूचना दी, लेकिन समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार कॉलेज प्रशासन ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में बस चालक पारा निवासी अशोक गुप्ता मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 35 छात्र-छात्राओं को लेकर चिनहट के फैजाबाद रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज गेट पर पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड के रोड क्रॉस करने के इशारे पर वह बस बढ़ाने ही जा रहा था कि बाराबंकी से लखनऊ की तरफ आ रही भूसा भरी बेकाबू डीसीएम ने बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर जा गिरी। राहगीरों व कॉलेज प्रशासन के लोगों ने बस का शीशा तोड़कर छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। हादसे में बस ड्राइवर सहित सभी छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां बीटेक की छात्रा कविता मौर्या व प्रवार्तिका तथा छात्र रोहित शुक्ला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed