{"_id":"124-50662","slug":"Lucknow-50662-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने आईएएस के बेटे को लहूलुहान कर डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने आईएएस के बेटे को लहूलुहान कर डाला
Lucknow
Updated Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में हुसड़िया चौराहे पर छात्रों के दो गुटों में मंगलवार दोपहर भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे आईएएस अफसर के बेटे ने दोस्तों की तरफदारी की तो दूसरे गुट ने उस पर हमला बोल दिया। युवक को अधमरा कर हमलावर भाग निकले। खास बात यह है कि मदद को आए युवक को पिटते देख उसके दोस्त ही खिसक लिए थे।
जयपुरिया स्कूल में 11वीं के छात्र शार्दूल का मंगलवार दोपहर कुछ छात्रों से विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर शार्दूल ने अपने करीबी पीजे अरविंद को फोन किया। मिर्जापुर में तैनात आईएएस अफसर टीवी जगमोहन के बेटे व एक कंपनी में इंजीनियर पीजे अरविंद ने शार्दूल को हुसड़िया चौराहे पर पहुंचने को कहा। शार्दूल थोड़ी देर में स्कापियो पर सवार होकर वहां पहुंचा। इस बीच दूसरे पक्ष के मानस, पुष्कर, सोनू, लवकुश व अवनीश आ गए। पीजे अरविंद अपने साथी समीर, ऋषि, आदर्श, शुएब, सैफ व महफूज के साथ वहां पहले से मौजूद था। शार्दूल के इशारे पर अरविंद के साथियों ने दूसरे पक्ष के चारों युवकों को घेर लिया। सड़क पर ही नोकझोंक होने लगी। मारपीट की नौबत आने पर मानस व उसके साथियों ने अपने दोस्तों को फोन कर दिया। थोड़ी देर में उसकी तरफ से दर्जन भर लोग और आ धमके। दूसरे गुट को भारी पड़ते देख शार्दूल व अन्य युवक भाग निकले। मानस के साथियों ने पीजे अरविंद की जमकर पिटाई कर दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीजे अरविंद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पिता को फोन किया। पता चला कि वह चेन्नई में हैं। मामले की जानकारी के बाद उन्होंने रिश्तेदारों को अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीजे अरविंद की शिकायत के आधार पर आरोपियों तलाश की जा रही है। तहकीकात में पता चला है कि एक युवती को लेकर छात्रों के दोनों गुटों में भिड़ंत हुई थी।