{"_id":"124-50533","slug":"Lucknow-50533-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह छात्रा से छेड़खानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह छात्रा से छेड़खानी, हंगामा
Lucknow
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में रविवार को बोलेरो सवार शोहदों ने बाजार से लौट रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर व आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने बोलेरो सवारों को दौड़ाया भी, लेकिन तब तक वह लखनऊ की ओर भाग निकले। छात्रा के भाई ने 100 नंबर पर डायल कर सूचना दी। हालांकि बोलेरो सवारों कोई सुराग नहीं लगा है।
शाम साढ़े चार बजे के करीब 12वीं की छात्रा सविता (काल्पनिक नाम) बाजार से घर लौट रही थी। इस बीच एक बोलेरो सवार कुछ शोहदे उस पर फब्तियां कसने लगे। शोहदे की हरकतों को नजरअंदाज कर छात्रा आगे बढ़ गई। इसके बाद शोहदों की हिम्मत बढ़ गई उनमें से दो शोहदे गाड़ी से उतरकर छात्रा के पीछे चलने लगे। इस पर सहमी छात्रा ने शोर मचाया और भाई फोन कर सूचना दी। शोर सुनकर राहगीर व आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। भीड़ ने शोहदों को दौड़ाया, लेकिन तब तक वे बोलेरो पर सवार होकर फरार हो गए। इस बीच, छात्रा का भाई भी आ गया। उसने 100 नंबर डायल कर घटना व बोलेरो के नंबर (यूपी32एसआर8625) की जानकारी दी। मोहनलालगंज व पीजीआई पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू की, लेकिन बोलेरो का पता नहीं चल सका। पुलिस छात्रा को दिलासा देकर लौट आई।