{"_id":"124-49685","slug":"Lucknow-49685-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रेनें रद्द, दर्जनों रहीं घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ट्रेनें रद्द, दर्जनों रहीं घंटों लेट
Lucknow
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। रेल प्रशासन ने पांच ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ये ट्रेनें 1 जनवरी से निरस्त की जानी थीं, लेकिन प्रशासन ने गुपचुप तरीके से पहले ही जनता एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल, बरेली-इलाहाबाद, बरेली-बनारस और हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया। इससे उन यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने इन ट्रेनों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में टिकट करवा रखे थे। उधर, रात 10.30 बजे आने वाली गोमती एक्सप्रेस रविवार को जहां अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट आई वहीं दर्जनों ट्रेनों का संचालन घंटों प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों का पालन करते हुए 28 दिसंबर से पांचों ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया। इसका कारण पूछने पर उन्होंने खराब मौसम का हवाला दिया। उधर, घोषित समय से पहले व बिना पूर्व सूचना के ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों की यात्रा का पूरा सेड्यूल गड़बड़ा गया। रिफंड लेने वालों की काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रेलवे को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
साढ़े तेरह घंटे लेट रही फरक्का ः फरक्का एक्सप्रेस साढ़े तेरह घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस सात घंटे, अकाल तख्त एक्सप्रेस सात घंटे, मरुधर एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, ग्वालियर मेल छह घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे, वैशाली एक्सप्रेस साढ़े सोलह घंटे, पंजाब मेल दस घंटे, फरक्का एक्सप्रेस (डाउन) तेरह घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से आई।
विमानों का संचालन सामान्य ः चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को विमानों का संचालन सामान्य रहा। एयरलाइंस कर्मियों के मुताबिक सुबह से धूप निकलने के कारण दिल्ली, मुंबई व कोलकाता से आने वाली गो, इंडिगो, जेट, एयर इंडिया के विमानों का सामान्य रहा और यात्रियों को परेशानी का सामाना नहीं करना पड़ा।