{"_id":"124-49579","slug":"Lucknow-49579-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीटीयू ने कॉलेजों को दिए निर्देश ः 15 जनवरी तक भेजे सेशनल अंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीटीयू ने कॉलेजों को दिए निर्देश ः 15 जनवरी तक भेजे सेशनल अंक
Lucknow
Updated Sun, 30 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम समय से घोषित करने के लिए कवायद शुरू कर चुका है। यही वजह है कि जब लिखित परीक्षाएं आखिरी चरण में हैं तो जीबीटीयू प्रशासन ने कॉलेजों से सेशनल के अंक जुटाने शुरू कर दिए हैं। कॉलेजों से लॉगिन के जरिए 10 जनवरी तक सेशनल अंक भेजने को कहा गया है। जीबीटीयू से संबद्ध कॉलेजों की बीटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीटेक बायोटेक, एमसीए, एमबीए, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीफार्मा आदि पाठयक्रमों के फर्स्ट, थर्ड, फिफ्थ, सेंवथ, नाइंथ सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर से प्रदेश भर में 137 केंद्रों पर चल रही है। परीक्षाएं 6 जनवरी तक संचालित होंगी। अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने कॉलेजों को भेजे पत्र में कहा है कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के सेशनल अंक कॉलेज लॉगिन के माध्यम से विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराए जाने हैं। जीबीटीयू ने सभी कॉलेजों के सेशनल से संबंधित प्रपत्र ऑनलाइन लॉगिन के जरिए कॉलेजों को भेज दिए हैं। कॉलेज अंक भेजते समय यह एहतियात बरतें कि उन्हीं विषयों के सेशनल अंक भेजे जाएं जो छात्र पढ़ रहे हैं। कॉलेज लॉगिन के जरिए 10 जनवरी तक कॉलेजों को अंक भेजना होगा। कॉलेज इसकी हार्ड कॉपी 15 जनवरी तक भेज सकेंगे। डॉ. सिंह के मुताबिक यदि कॉलेज निर्धारित समय तक सेशनल अंक नहीं भेजते हैं तो परीक्षाफल में विलंब होने या अन्य किसी भी स्थिति के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन