{"_id":"124-49313","slug":"Lucknow-49313-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार और अवकाश के दिन बली में नहीं होंगे कार्यक्रम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार और अवकाश के दिन बली में नहीं होंगे कार्यक्रम!
Lucknow
Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। भले ही लोगों के लिए रविवार और अवकाश के दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखना सुविधाजनक रहता हो और वे इसका आनंद भी उठाना चाहते हों, लेकिन अब वे छुट्टी के दिन इस सुविधा का लाभ बली प्रेक्षागृह में नहीं उठा पाएंगे। बली प्रेक्षागृह में रविवार और अवकाश के दिनों में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कर्मचारियों की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है।
कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे रविवार और अवकाश के दिनों में काम नहीं करेंगे। क्रिसमस के बाद से रविवार और अवकाश के दिनों में प्रेक्षागृह का आरक्षण बंद रहेगा। कर्मचारियों ने इस निर्णय से प्रेक्षागृह प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। गौरतलब है कि जब बली प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं तो वहां संस्कृति विभाग द्वारा बली के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि रविवार और अवकाश के दिनों में काम करने पर उन्हें अतिरिक्त धनराशि का भुगतान तो होता है लेकिन उसके बदले अवकाश नहीं मिलता है। ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था प्रेक्षागृह की व्यवस्था का मुख्य भाग होता है, लेकिन इसके लिए प्रेक्षागृह में वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था के कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिल पाता है।