{"_id":"124-47376","slug":"Lucknow-47376-124","type":"story","status":"publish","title_hn":" फर्जी चेक से उड़ाए 3.84 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक से उड़ाए 3.84 लाख
Lucknow
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लेसा टीम ने शनिवार को भी बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया और 405 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। इस दौरान टीम व उपभोक्ताओं के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। हालांकि फोर्स होने के कारण उपभोक्ताओं की ज्यादा चल नहीं सकी। टीम ने दस उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। तीन दिन के अभियान में कुल 736 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जबकि राजस्व के रूप में 2.73 करोड़ वसूला गया। वहीं, उन 165 उपभोक्ताओं की बजली जोड़ दी गई, जिन्होंने अपना बकाया जमा कर दिया। उधर, तार बंधी पतंगों के कारण कई क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। लेसा अभियंताओं के मुताबिक अमीनाबाद, गणेशगंज, ठाकुरगंज, फतेहगंज सहित कई क्षेत्रों में तार बंधी पतंग गिरने से दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। हालांकि देर शाम तक आपूर्ति दुरुस्त हो गई।
विज्ञापन