फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   शहर के छह बाल वैज्ञानिकों ने बढ़ाया मान

शहर के छह बाल वैज्ञानिकों ने बढ़ाया मान

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के छह बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रविवार को पायनियर मोन्टेसरी डिग्री कॉलेज में आयोजित 20वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2012 में इनका चयन किया गया है। चयनित छात्रों में सीनियर वर्ग से बाल विद्या मंदिर की सौम्या रस्तोगी, लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई के शिवेन्द्र तिवारी और लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा एस्टेट के तन्मय डे शामिल हैं। वहीं, जूनियर वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई के सौरभ श्रीवास्तव, अवध कॉलिजिएट की यामिनी सिंह और एसकेडी वृंदावन योजना की अंशिता सिंह है। 20वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2012 का आयोजन रविवार को रुचि खंड के पायनियर मोन्टेसरी डिग्री कॉलेज में किया गया, जहां 42 विद्यालयों से आए 850 स्टूडेंट्स ने 170 समूहों में परियोजनाएं प्रस्तुत की। इस बार की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय ऊर्जा संभावनाएं, उपयोग और संरक्षण रखा गया है। इससे पहले मुख्य अतिथि साक्षरता निदेशालय के उपनिदेशक गणेश कुमार ने डॉ. सीएम नौटियाल, एस कुमार तथा डा. एससी त्रिपाठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की जिला समन्वयक शर्मिला सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 22, 23 और 24 नवंबर को सागर इंस्टीट्यूट बाराबंकी में सम्पन्न होगा। इसमें, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम तथा प्रो. यशपाल बच्चों से मुखातिब होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed