{"_id":"124-46586","slug":"Lucknow-46586-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Lucknow
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2013 से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी ओपन और दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों में बिना विलंब शुल्क प्रवेश प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2012 निर्धारित की है। वहीं, 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों पर 30 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। जनवरी सत्र में एमएससी मैथेमेटिक्स विद एप्लीकेशंस इन कंप्यूटर साइंस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन जेरिएट्रिक मेडिसन, पीजी डिप्लोमा इन एचआईवी मेडिसन, डिप्लोमा इन नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन और डिप्लोमा इन क्रिटिकल केयर नर्सिंग में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। इनके अलावा विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यार्थी विवरणिका और आवेदन फार्म इग्नू के अलीगंज स्थित क्षेत्रीय केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन