फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   28 दिसंबर को होगा जीबीटीयू का दीक्षांत समारोह

28 दिसंबर को होगा जीबीटीयू का दीक्षांत समारोह

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू ) का सत्र 2011-12 का दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को होगा। राजभवन ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित तिथि को मंजूरी दे दी है। वहीं, विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले संभावित मेधावियों की सूची भी सार्वजनिक कर दी है। हालांकि अभी मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन

जीबीटीयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि ने दीक्षांत में स्वर्ण और रजत पदक पाने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। साथ ही मेरिट सूची को कॉलेजों को भी लॉगइन के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने फिलहाल 15 ग्रुपों में से प्रत्येक ग्रुप के टॉप 20 छात्रों को अपनी सूची में शामिल किया है। इस सूची पर 11 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद ही पदक पाने वाले मेधावियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में बीटेक, मैनेजमेंट, फार्मेसी, फैशन डिजाइनिंग आदि विभिन्न पाठ्यक्रमों के 30 पदक प्रदान किए जाएंगे। बीटेक के हर ब्रांच में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत में जीबीटीयू और महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय के लगभग 60 हजार छात्रों को उपाधियां वितरित की जाएंगी। दीक्षांत में वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही इस सत्र में पीएचडी करने वालों को भी समारोह में डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह, प्रतिकुलपति ने बताया कि विवि का दीक्षांत 28 दिसंबर को होना प्रस्तावित है। मेडल पाने वाले छात्रों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। इस पर 11 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अभी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का नाम तय नहीं हो सका है। जल्द ही यह भी तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed