फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   आंगन में सो रही मासूम को बुरी नीयत से उठाया

आंगन में सो रही मासूम को बुरी नीयत से उठाया

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाजार खाला क्षेत्र में नशेड़ी पेंटर ने भाइयों के साथ आंगन में सो रही पड़ोसी की मासूम बेटी को मंगलवार तड़के अगवा कर लिया। वह उसे घर से थोड़ी दूर नाले के पास ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चीख सुनकर जागे परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले गई तो वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दुबारा दबोच लिया। उसकी जेब से स्मैक की कई पुड़िया बरामद हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाजार खाला जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हरदोई का मूल निवासी सुरेश अपने परिवार समेत पांडेय का तालाब के पास झोपड़ पट्टी में रहकर रिक्शा चलाता है। सोमवार रात खाना खाने के बाद सुरेश पत्नी सुमन, बेटी सुधि, प्रिया के साथ झोपड़ी में सो गया, जबकि उसकी आठ वर्षीय बेटी नेहा अपने भाई चिंटू व फुफेरे भाई अविनाश (सभी नाम परिवर्तित) के साथ आंगन में सो रही थी। सुरेश तड़के चार बजे लघुशंका के लिए झोपड़ी से निकला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसने शोर मचाया। इससे उसके परिवार व आसपास के लोग जाग गए। सभी को साथ लेकर सुरेश घर के पास स्थित नाले की तरफ बढ़ा, जहां से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। वहां मासूम नेहा बुरी तरह रो रही थी, जबकि भीड़ देखकर एक युवक भागने लगा। लोगों ने पुलिस को फोन करने के साथ ही आरोपी का पीछा करके उसे धर दबोचा। वह मोहल्ले का ही रहने वाला पेंटर विमलेश उर्फ कमलेश था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके तलाशी ली तो जेब से स्मैक की कई पुड़िया मिली।
विज्ञापन

अपहरण व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार विमलेश को थाने ले जाकर कागजी कार्यवाही की जा रही थी कि वह सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर विमलेश को नासिर दूधवाले की गली से दुबारा पकड़ लिया। उसके खिलाफ अपहरण व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed