फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   सदरपुर करोरा में प्रधानी पर सास के बाद बहू का कब्जा

सदरपुर करोरा में प्रधानी पर सास के बाद बहू का कब्जा

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में रिक्त पंचायत पदों के लिए उपचुनाव की मतगणना के बाद सोमवार दोपहर बाद घोषित परिणामों में गोर्साइंगंज की सदरपुर करोरा पंचायत में प्रधानी पद पर सास के बाद बहू ने कब्जा बनाए रखा। जबकि बीकेटी ब्लॉक में बीडीसी पद पर शशिकांत पांडेय व पंचायत सदस्य पद पर संगीता देवी ने जीत हासिल की। उपचुनाव में कांटे का मुकाबला माल ब्लॉक की रनीपारा ग्राम पंचायत में हुए पंचायत सदस्य पद पर दिखा, जहां धरतीपाल सिंह ने मात्र एक वोट से जीत हासिल की। गोसाईंगंज के सदरपुर करोरा गांव में प्रधान पुष्पा देवी की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बहू चांदनी ने 535 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। दोपहर बाद घोषित चुनाव परिणाम के बाद बहू की जीत की खुशी में परिजनों व समर्थकों ने मिठाई बांट नाचते गाते खुशियां भी मनायी। ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद से ही चांदनी द्वारा बढ़त लेने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह जीत तक बढ़ता ही गया। चांदनी को जहां 949 मत मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रही आशा देवी मात्र 414 मत ही पा सकी। वहीं, सुषमा को 77 व रेखा को मात्र 52 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि 42 मत अवैध पाए गए। बीकेटी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या-43 असनहा-किशुनपुर में हुए उपचुनाव की गणना के बाद शशिकांत पांडेय उर्फ मुन्नू ने जीत हासिल की। उन्होंने करीबी मुकाबले में राम प्रकाश सिंह को मात्र सात मतों से हराया। तीन बूथों पर 1922 मतों में से पड़े 1208 मतों में से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित शशिकांत को जहां 602 मत मिले। वहीं, राम प्रकाश को 595 मत। जबकि इसी ब्लॉक में ग्राम पंचायत अस्ती के वार्ड संख्या एक से ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुए उपचुनाव में संगीतादेवी भारतीय ने गुड्डीदेवी को मात्र तीन मतों से हराया। संगीतादेवी को 41 मत प्राप्त हुए। माल ब्लॉक के रनीपारा ग्राम पंचायत में पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में धरतीपाल सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी गया प्रसाद से मात्र एक वोट के अंतर से जीते। धरतीपाल को 48 मत मिले।
विज्ञापन

सवा घंटा देरी से मतगणना शुरू ः बीकेटी ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को मतगणना कार्य निर्धारित आठ बजे की जगह सवा घंटे देरी से शुरू हुआ। मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के लेटलतीफ आने से हुई इस देरी के कारण मतगणना स्थल पर तय समय पर पहुंचे प्रत्याशियों व समर्थकों ने हल्ला भी मचाया। इसके बाद शुरू हुई मतगणना के बाद पहले अस्ती गांव के ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतों की गणना कर परिणाम घोषित हुआ। सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार शुक्ला ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

पहले ससुर फिर सास अब बहू ः गोसाईंगंज के सदरपुर करोरा गांव में प्रधानी पद पर जीत हासिल करने वाली चांदनी ने नया इतिहास रचा। इस ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर इससे पूर्व उनके ससुर दयानंद इसके बाद सास पुष्पा देवी दो बार जीता हासिल कर चुकी हैं। एक वर्ष पहले इस परिवार में बहू बन कर आई चांदनी ने जीत हासिल कर परिवार की परंपरा बरकरार रखी। प्रधानी के हर चुनाव में इस परिवार के सदस्यों ने इमली निशान पर ही चुनाव लड़ कर जीता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed