फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   केजीएमयू का खुलेगा सैटेलाइट कैंपस : मुख्यमंत्री

केजीएमयू का खुलेगा सैटेलाइट कैंपस : मुख्यमंत्री

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की कि किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय पर मरीजों के बढ़ते बोझ की वजह से जल्दी ही केजीएमयू का सैटेलाइट कैंपस भी खोला जाएगा। इसके अलावा सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च और ट्रामा मेडिसिन विभाग भी खोला जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली में एम्स के लिए सरकार जमीन दे रही है, लेकिन केंद्र पूर्वांचल, बुंदेलखंड और रूहेलखंड में भी एम्स खोलने में मदद करे तो यूपी की स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि किंग़ जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को उनकी सरकार ने नाम वापस दिलाकर मान-सम्मान वापस दिलाया है। पहले यहां गंदगी दिखाई पड़ती थी, लेकिन इस सरकार में सुविधाएं बढ़ी हैं। प्रदेश भर से मरीज यहां आते हैं, इसलिए यहां मरीजों का बोझ बढ़ रहा है। जल्दी ही इसका एक और सेटेलाइट सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर में नान क्लीनिकल विभाग, नर्सिंग और अलग विभाग खोले जाएंगे। इसके लिए जल्दी ही जमीन तलाश ली जाएगी। इसकेअलावा जल्दी ही चिकित्सा विश्वविद्यालय में सेंटर फार एडवांस रिसर्च खुलेगा। इसमें मॉलिक्यूलर बायलाजी, जेनेटिक्स, स्टेम सेल, टिश्यू इंजीनियरिंग, डीएनए फिंगर प्रिंटिंग, फोरेंसिक ओडोंटोलाजी जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। मरीजों को दुर्घटना के वक्त तत्काल इलाज मुहैया कराने केलिए ट्रामा मेडिसिन विभाग भी खोला जाएगा। इसके अलावा 120 करोड़ की लागत से रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही लखनऊ में रीजनल कैंसर सेंटर शुरू हो जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि चिकित्सा विश्वविद्यालय हर तरह की सेवाएं दे रहा है और बेहतरीन डॉक्टर प्रदेश को दे रहा है। उन्होंने युवा डॉक्टरों का आह्वान किया कि वे ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान दें और उन्हें अपनी पहली इंटर्नशिप ग्रामीण क्षेत्रों में करनी चाहिए।
विज्ञापन

548 छात्रों को मिली डिग्रियां और 27 को गोल्ड मेडल ः दीक्षांत समारोह में 548 छात्रों को डिग्रियां और 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एमबीबीएस में सर्वाधिक अंक और प्रतिष्ठित हीवेट मेडल हासिल करने वाले डॉ. दीपांश दलेगा, प्रो. यूसी चतुर्वेदी गोल्ड मेडल हासिल करने वाली एमबीबीएस की छात्रा शिल्पा अग्रवाल, बीडीएस में डॉ. एचडी गुप्ता गोल्ड मेडल समेत कई अवार्ड पाने वाले 15 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें एमडी, एमएस, एमसीएच, डीएम केभी मेधावी छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed