फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   80 btc colleges bed recognition in uttar pradesh

यूपी के 80 कॉलेजों को बीटीसी, बीएड की मान्यता

Thu, 14 Feb 2013 11:14 PM IST
कानपुर/संतोष सिंह
कानपुर/संतोष सिंह Updated Thu, 14 Feb 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
80 btc colleges bed recognition in uttar pradesh

नेशनल काउंसिल फार टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने प्रदेश भर के 80 कॉलेजों को सत्र 2013-14 के लिए बीटीसी और बीएड की मान्यता दे दी है। इसके साथ ही सिक्योरिटी मनी जमा न करने पर बृहस्पति महिला महाविद्यालय किदवई नगर समेत कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध छह कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जवाब देने के लिए 21 दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


तीन कालेजों की फाइलें रोक दी गई हैं। उन्हें संसाधनों की निरीक्षण आख्या नए सिरे से पेश करने का आदेश दिया गया है। बीटीसी कोर्स की मान्यता को लेकर एनसीटीई की महत्वपूर्ण बैठक 28, 29 जनवरी 2013 को जयपुर में हुई थी।
विज्ञापन


एनसीटीई ने कहा कि यूनिवर्सिटी, शासन से संबद्धता मिलने के बाद संबंधित कॉलेज बीटीसी की 50 सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। यह प्रवेश शैक्षिक सत्र 2013-14 के लिए होगा। एनसीटीई ने कहा है कि जिन कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है, उसके भवन का पुनर्निरीक्षण कराया जाए। इसके लिए कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed