{"_id":"887d13aa-b4b2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"60-people-faint-gas-leaks-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में गैस लीक होने से 60 लोग बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में गैस लीक होने से 60 लोग बेहोश
मेरठ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के गांव खड़ौली में अमोनिया गैस के रिसाव से करीब 60 लोग बेहोश हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए है।
पुलिस ने बताया कि भोला बाईपास रोड पर जीएस नामक एक गैस फैक्ट्री है जहां अवैध तरीके से अमोनिया गैस बनाई जाती है।
बताया गया है कि आज प्रात करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री का छज्जा गिर गया जिससे वहां मौजूद 5 टन गैस का सिलैंडर फट गया।
फैक्ट्री मालिक संजय गुप्ता का कहना है कि सिलैंडर में से करीब डेढ टन गैस लीक हो गई।
फैक्ट्री से कुछ ही दूर सडक पार गांव खडौली में लीक हुई गैस धुंध की तरह फैल गई, जिससे लोग उलटी-चक्कर के साथ ही बेहोश होने लगे। कुछ ही देर में गांव के करीब 60 लोग लीक गैस का शिकार हो गये।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फौरन ही गांव के लोगों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें गंभीर अवस्था में पांच लोगों को मेडिकल कालिज अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गैस के शिकार लोगों का हाल जानने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नवदीप रिनवा ने बताया कि जयादातर की हालत में सुधर हो रहा है और उन्हें संभवत 24 घन्टे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं और फैक्ट्री की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के विद्ध कार्रवाई की जायेगी।