फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   6 months was herself raped, employees 'served'

6 माह तक खुद किया रेप, कर्मचारियों को भी 'परोसा'

Thu, 11 Apr 2013 07:21 AM IST
एटा/ब्यूरो
एटा/ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2013 07:21 AM IST
विज्ञापन
6 months was herself raped, employees 'served'

शादी का झांसा देकर वन विभाग का एक अधिकारी महिला की इज्जत से छह माह तक खेलता रहा। इतना ही नहीं उसके विभाग के दो कर्मचारियों ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने लिखित शिकायत सदस्य महिला आयोग को दी है। मामला उत्तरप्रदेश के एटा नगर कोतवाली का है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की महिला ने राज्य महिला आयोग में लिखित शिकायत देकर बताया कि छह माह पूर्व वह वन विभाग के मैदान में घास काटने के लिए गई थी।

उसी दौरान विभाग के अशोक और रामदत्त के कहने पर वह विभाग के अधिकारी आर वी सिंह के घर पर खाना बनाने की नौकरी करने लगी। इसी दौरान रेंजर ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर रेंजर ने उससे शादी करने की बात कही। साथ ही मंगनी के तौर पर उसे अंगूठी भी पहनाई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बीती 25 मार्च को वन विभाग के अशोक और रामदत्त उसके घर आए। रेंजर द्वारा बुलाए जाने की कहकर डीएफओ की कोठी पर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में उसके घर के पास छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने इसकी जानकारी रेंजर आरवी सिंह को फोन पर दी थी। रेंजर ने उसे डरा धमका मामले में शांत रहने को कहा था। साथ ही होली के बाद शादी करने का झांसा दिया। होली गुजरने के बाद जब शादी के लिए कहा तो उसने इनकार करते हुए उसे वहां से भगा दिया।


क्या बोले, रेंजर
महिला उन पर झूठा आरोप लगा रही है। अंगूठी पहनाई नहीं गई वरन उसने घर से चोरी कर ली। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर पुलिस को डाक द्वारा तहरीर भेजी गई थी।
आरवी सिंह रेजर, वन विभाग एटा

एक वर्ष पूर्व हुई है रेंजर की पत्नी की मौत
महिला ने महिला आयोग सदस्या अशोक पांडेय को बताया कि आरोपी रेंजर की पत्नी की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। जिसे लेकर उसने शादी का वायदा किया था। वहीं, महिला आयोग सदस्या ने बताया कि महिला को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।


थाने में नही लिखी थी रिपोर्ट
महिला राज्य आयोग में दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने अंकित किया कि वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक अप्रैल को कोतवाली नगर में गई थी। लेकिन पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की इस पर किसी भी उच्चाधिकारी का आदेश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed