फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   5-year-olds kids will not ticket in multiplex

मल्टीप्लेक्स में 5 साल के बच्चों की नहीं लगेगी टिकट

Thu, 23 May 2013 01:02 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
5-year-olds kids will not ticket in multiplex

बच्चों के लिए अच्छी खबर है। बच्चों को उनका हक मिले, इसके लिए मनोरंजन कर विभाग सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


पीवीआर सहित सिनेमाघरों के बुकिंग विंडो के बाहर सूचना चस्पा कर दी गई कि यहां पांच साल तक के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगता।

12 साल की उम्र तक के बच्चों को रियायती टिकट देने का प्रावधान है, यह अनिवार्य नहीं है लेकिन सहायक मनोरंजन कर आयुक्त सिनेमाघर संचालकों को सलाह दी है कि स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, सो इस नियम पर भी ध्यान दें और बच्चों के लिए रियायती टिकट की व्यवस्था करें।

गैर कमीशनशुदा सैनिकों को टैक्स में छूट, पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त प्रवेश और पांच से 12 साल के बच्चों को रियायती दर पर टिकट उपलब्ध कराने का प्रावधान है। हालांकि रियायती पर टिकट देने का प्रावधान अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन


यह सिनेमाघर संचालकों की मर्जी पर निर्भर करता है लेकिन पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त प्रवेश और सैनिकों को टैक्स में छूट देना अनिवार्य है। हालांकि सिनेमाघरों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों का भी टिकट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक मनोरंजन कर आयुक्त केएस दीक्षित ने इस मसले पर सिनेमाघरों को नोटिस जारी कर दिया और बुधवार को उनके निर्देश पर विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद वर्मा, निरीक्षक लालजी यादव ने मल्टीप्लेक्स सहित कई सिनेमाघरों में जाकर जांच-पड़ताल की।


ज्यादातर जगह नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। विभाग ने सिनेमाघर संचालकों को बुकिंग विंडो के पास तत्काल नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए और शाम को ज्यादातर सिनेमाघरों में इस आशय का नोटिस लगा दिया गया कि वहां पांच साल के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगता है।

केएस दीक्षित के अनुसार उन्होंने सभी सिनेमाघर संचालकों को चेतावनी दी है कि कहीं भी नियम के खिलाफ टिकट बनाया गया तो लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed