फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   buffalo is eating the food of children

यहां भैंस खा रही है बाल पुष्ट आहार

Sat, 07 Sep 2013 11:40 AM IST
पीलीभीत ब्यूरो
पीलीभीत ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
buffalo is eating the food of children

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये बांटा जाने वाला पुष्टाहार भैंसों का निवाला बन रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के डेयरी पर सदर कोतवाली पुलिस के छापे से हुआ है।

विज्ञापन


डेयरी से 68 बोरी पुष्टाहार रखा मिला। डेयरी संचालक को हिरासत में लिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। प्रभारी कोतवाल के मुताबिक डीएम के अनुमोदन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को शहर के मोहल्ला आशफजान निवासी एक व्यक्ति की चरक का कुआं स्थित डेयरी पर भारी मात्रा में बाल पोषाहार रखे होने की सूचना मिली थी।

इस पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कोतवाली की ठेका पुलिस चौकी ने छापा मारा। पुलिस को डेयरी पर 68 बोरी पुष्टाहार मिला। इनको कब्जे में लेकर पुलिस ने डेयरी संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सदर कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह यादव ने बताया पुष्टाहार पुलिस के कब्जे में हैं। डेयरी स्वामी को हिरासत में लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने तहरीर नहीं दी है। डीएम के अनुमोदन सहित तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed