फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   40 people injured on expressway

एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में मचा कोहराम, 18 वाहन भिड़े

Mon, 16 Dec 2013 09:52 PM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 16 Dec 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
40 people injured on expressway

सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात से सोमवार सुबह तक छाए घने कोहरे में एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पुल संख्या 89 पर सुबह 7:30 बजे के करीब सभी हादसे हुए।

विज्ञापन


रविवार की रात में टैंटीगांव के निकट टायर फटने से लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक टेंपो को मौके पर ही छोड़कर चला गया। टेंपो में मिट्टी के बर्तन लदे थे और इसी टेंपो से हुई टक्कर से हादसों की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


टेंपो में एंबुलेंस की टक्कर हुई। एंबुलेंस चालक जितेंद्र कुमार नोएडा के अर्चना हास्पिटल से शव लेकर हाथरस जा रहा था। दुर्घटना में एंबुलेंस सवार गौरव, नीतू कुमारी, नवल किशोर निवासी हाथरस घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद ही कोहरे के चलते नोएडा की तरफ से आ रही एक दर्जन से अधिक गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें इनोवा, मारुती कार, इंडिगो इंड़िका, सफारी, फिस्टा, वोल्वोबस, रोडबेज बस, पजैरो, सेन्ट्रो, आदि दो दर्जन लक्जरी गाड़ियां आपस में भिड़ गयीं। इसमें एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में कार्यरत डॉक्टर दिव्या भी घायल हो गईं।

विभिन्न वाहनों में सवार राहुल त्यागी गाजियाबाद, मोनू, दीपा आगरा, नेहा, सरिता, संजीव दिल्ली, छैलबिहारी, विनोद दिल्ली, सुरतार सिंह, नारायण सिंह, गाजियाबाद, रुपेश, विनय, कैलाश, काजल, गुड़िया, विजेन्द्र, राकेश, प्रीति, पूनम, आरती, सुनीता, जितेन्द्र, ग्रीस, रवि, विजय, सुनील आदि घायल हो गए।

 
घायलों को यमुना एक्सप्रेस की एम्बुलेंस से आगरा, मथुरा, वृंदावन, नोएडा अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों का तांता लग गया। घायलों के मोबाइल, पर्स आदि को ग्रामीण उठा ले गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में भिड़े वाहनों की सूची
1. यूपी रोडवेज बस यूपी 32 डीएन 0187
2. टूरिस्ट बस यूपी 15 बीटी 0598
3. टेंम्पो डीएल 01 एलएस 4348
4. इंडिगो कार यूपी 87 सी 4927
5. स्कार्पियो कार डीएल 12 सीए 1311
6. सेंट्रो कार डीएल 9 एसी 5086
7. मारुती सुजुकी डीएल 6सीसी 8179
8. फियेस्ता कार एचआर 6 एनएस 0873
9. वेंटो कार डीएल 4सी 6277
10. मारुती वैन यूपी 80 बीएल 1825
11. इनोवा कार पीबी 02 सीडी 6213
12. पजैरो कार डीएल 7 सीएन 1042
13. इनोवा कार डीएल 01 जेडजेड 0592
14. सफारी कार यूपी 16 बीटी 6363
15. हुंडई कार डीएल 07 सीपी 3658
16. मारुती सुजुकी कार डीएल 6 एलएल 6636
17. इंडिगो कार डीएल 13 सी 1485

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed