{"_id":"c8d70d24-6cf1-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"4-minor-girl-raped-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरिंदों ने 4 मासूमों को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरिंदों ने 4 मासूमों को बनाया हवस का शिकार
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के बाद बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए भले ही पूरे देश में सख्त कानून बनाने की मांग जोर पकड़ रही हो, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। महिलाओं के साथ अत्याचार में किसी स्तर पर कोई कमी नजर नहीं आ रही है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में गैंगरेप और बलात्कार की चार घटनाएं सामने आई हैं। ज्यादातर मामलों में नाबालिग मासूमों को हवस का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर गैंगरैप का शिकार बना डाला। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार सुबह बाइक पर तीन युवक घर के बाहर से उसे अगवा कर ले गए और खेत में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे दिनभर बंधक बनाए रखा और बाल भी काट दिए। परिजनों के मुताबिक शाम को पीड़िता नहर के पास बदहवास हालत में पड़ी मिली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
बालिका से सामूहिक दुष्कर्म
जौनपुर में मछलीशहर के एक गांव में बारह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम पांचवीं की छात्रा घर से घास काटने के लिए नहर की ओर गई थी। शाम को पांच बजे के करीब चार युवकों ने उसे दबोच लिया। बच्ची ने घर आकर यह बात बताई तो परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर जा पहुंचे। इस पर आरोपी उल्टे उन्हें ही मारने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
परिजन शुक्रवार की सुबह बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे। इस बीच गांव का एक दबंग कोतवाली गेट पर पहुंचा और इज्जत का हवाला देते हुए सभी को गाड़ी में बैठाकर गांव ले आया। बाद में कोतवाली के एसआई राजाराम फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की तहकीकात की। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ बृजमोहन ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। दुराचार की पुष्टि नहीं होती है, तो छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होगा।
तीन साल की मासूम से दरिंदगी
हाथरस में सासदी के हर्दपुर गांव में पड़ोसी युवक ने तीन साल की एक मासूम को सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की शिकार मासूम ने बाद में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक टीटू उर्फ अजीत (22) गांव में अपनी ननिहाल में रहता है। शुक्रवार को गांव की तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह उसे उठाकर ले गया और सुनसान मकान में उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसी बीच बच्ची को तलाशते हुए उसके चाचा और मां वहां पहुंच गए। उन्हें देख टीटू भागने लगा। इस पर शोरशराबा कर उसे दबोच लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सपा नेता के पुत्र पर रेप का आरोप
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने दोस्तों की मदद से दो नाबालिग सहेलियों को अगवा कर उनमें से एक के साथ बलात्कार किया। लड़कियों की शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने बलात्कार और छेड़छाड़ में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पांचों पुलिस की गिरफ्त में हैं।
ताजगंज के बरौली अहीर निवासी सपा नेता गणेश यादव के शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेने से पूर्व ही उनका बेटा कौशल घिनौने कृत्य में फंस गया। आरोप है कि उसने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपने एक दोस्त की गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को हवस का शिकार बनाने की साजिश रची। आरोप है कि कौशल ने एक किशोरी से दुराचार किया। किशोरियों की मानें तो इस दौरान उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाईं। पीड़िता की शिकायत पर थाना ताजगंज में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या आपको लगता है कि बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून बनने के बाद भी इस प्रकार की घिनौनी घटनाओं पर अंकुश लगना संभव है?