फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   30 policemen suspended in up

यूपी: बारात लूटने वाले होमगार्ड समेत 30 पुलिसवाले बर्खास्त

Sat, 06 Jul 2013 01:11 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
30 policemen suspended in up

उत्तर प्रदेश में बिलासपुर में बारात को लूटने वाले होमगार्ड अनवर अली को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि आपराधिक घटनाओं में नामजद उनतीस दूसरे होमगार्डों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गईं।

विज्ञापन


40 होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा गया है। यह सभी मामले बीते एक साल के दौरान के हैं।

रामपुर जनपद के बिलासपुर में 16 जनवरी को बदमाशों ने वह बुलेरो अगवा कर ली थी जिसमें दूल्हा दुल्हन और दूसरे लोग बैठे थे। गाड़ी को जंगल में ले गए और सभी के साथ लूटपाट की।
विज्ञापन


इस वारदात में होमगार्ड अनवर अली शामिल पाया गया था। अनवर अली को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि विभागीय कार्रवाई में विलंब हुआ।

जिस पर डिवीजनल कमांडेंट संतोष कुमार ने नाराजगी भी व्यक्त की। आपराधिक घटनाओं में नामजद कुल 30 होमगार्डों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।

इनमें कुछ पर हत्या का केस चल रहा है तो कुछ मारपीट करने और वसूली में फंस चुके हैं। शुक्रवार को डिवीजनल आफिस में हुई मंडलीय मीटिंग में सभी कमांडेंट ने ऐसे होमगार्ड की रिपोर्ट पेश कि जिन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद के कमांडेंट प्रियव्रत सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के 10, संभल के 4 और अमरोहा के 2 होमगार्ड बर्खास्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed