फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   25,000 vote will increase when you drink milk

जब वोट के लिए इंदिरा ने मानी कार्यकर्ताओं की बात

Fri, 14 Mar 2014 02:43 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
25,000 vote will increase when you drink milk

एक मई 1978 की चिलचिलाती धूप। क्षेत्र में उपचुनाव का माहौल। सहावर रोड स्थित गांव मरथरा की सड़क पर गाड़ियों का काफिला। सैकड़ों महिलाओं-पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को घेरे खड़े थे। उनके सिर पर साड़ी का पल्लू, आंखों पर काला चश्मा था। नारे लगा रहे समर्थकों में पैर छूने की होड़ थी।

विज्ञापन


मैडम उनका हालचाल पूछ रही थीं। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने इंदिरा गांधी के हाथ में दूध से भरा पीतल का बड़ा गिलास थमाते हुए पीने का आग्रह किया। सुरक्षा कर्मियों को रोकते हुए मैडम ने गिलास तो हाथ में ले लिया, लेकिन वे असमंजस में थीं। यहां मौजूद नेताओं ने समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए दूध पीने का आग्रह किया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि दूध पीने से 25 हजार वोट बढ़ जाएंगे। इस वाकये के चश्मदीद यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दादा रवींद्र बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री ने न चाहते हुए भी कार्यकर्ताओं का दिल रखा और दो घूंट दूध पिया। नेताओं की बात पर चुटकी लेते हुए कहा ‘इतना दूध पीने से पांच हजार वोट तो बढ़ ही जाएंगे।’ इसके बाद सहावर स्थित नखाशा बाग में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। सोरों-सहावर के उपचुनाव में मानपाल सिंह कांग्रेस प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दो पैन रखा करो’

25,000 vote will increase when you drink milk

सहावर की बैठक के बाद मंच से उतरते समय मोहसिना (वर्तमान सपा विधायक जीनत खान की बड़ी बहन) ने इंदिरा गांधी से आटोग्राफ का आग्रह किया। मंच का संचालन कर रहे रवींद्र ने इंक पैन बढ़ा दिया, लेकिन वह चला नहीं। इस पर पैन लौटाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा ‘दो पैन रखा करो।’ संस्मरण को यादगार बताते हुए दादा रवींद्र का कहना है कि उस दिन से ही वे जेब में दो पैन रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed