{"_id":"25b0405e-8220-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"22-year-old-man-run-over-by-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक 'किस' के चक्कर में चली गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक 'किस' के चक्कर में चली गई जान
धामपुर (बिजनौर)/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
आफाक जिस लड़की के प्यार में पागल था, उससे वह सबकुछ कह देना चाहता था। अपनी मुहब्बत का इजहार करना चाहता था। सोच कर वह घर से तो ऐसा ही निकला लेकिन उसे क्या मालूम था कि लड़की को 'किस' करना उसकी जिंदगी पर ही भारी पड़ जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को तिगरी मनका वाला स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राएं बस से तिवड़ी जा रही थीं। इसी दौरान 22 वर्षीय मोहम्मद आफाक दोस्त सोनू के साथ बस में चढ़ा। बस में चढ़ते ही उसने बोनट के नजदीक बैठी एक छात्रा से अपने एकतरफा प्यार का इजहार किया और जबरन उसे ‘किस’ कर लिया।
विज्ञापन
छात्रा के शोर मचाते ही चालक अलीम अहमद बौखला गया। तब तक यात्री भी शोर मचाने लगे इस पर आफाक खिड़की से चलती बस से छलांग लगा दिया। वह बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बस चालक और यात्रियों ने उसे थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आफाक को सीएचसी में भर्ती किया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दूसरे जगह रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने ड्राइवर अलीम की तहरीर पर आफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।