फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   210 crore fraud: Be a millionaire, you will become a millionaire, lavish agent used to say

210 करोड़ की ठगी: लखपति हो, करोड़पति बन जाओगे... जानें कैसे झांसा देते थे दुबई में बैठे सरगना लविश के एजेंट

Sun, 16 Feb 2025 10:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 16 Feb 2025 10:52 AM IST
सार

210 करोड़ की ठगी की जांच कर रही ईडी के हाथ रोजाना नए-नए सबूत लग रहे हैं। कई जिलों और राज्यों में उसका नेटवर्क हाेने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
210 crore fraud: Be a millionaire, you will become a millionaire, lavish agent used to say
सरगना लविश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल की क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश कराकर 210 करोड़ की ठगी करने वाले और दुबई में छिपे लविश के एजेंटों की बड़ी प्लानिंग रहती थी। उनकी नजर जमीन के मुआवजे की रकम से लेकर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के घर आने वाली रकम पर भी रहती थी। लखपति बनने वालों को करोड़पति बनाने का लालच दिया जाता था। इसके लिए एजेंटों ने क्षेत्र के सभी गांवों में अपने गुर्गे छोड़ रखे थे।
विज्ञापन

 

210 crore fraud: Be a millionaire, you will become a millionaire, lavish agent used to say
अब इस तरह के मेसेज भेज रहे एजेंट। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ ईडी की मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के पलड़ा गांव में मोमीन के घर हुई छापामारी के बाद से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। ईडी की जांच में बागपत जिले में क्यूएफएक्स कंपनी के 17 एजेंट होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद लविश के एजेंट और उनके गुर्गे भी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट होकर लविश के एजेंटों और उनके गुर्गों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। सूत्रों की मानें तो लविश के 17 एजेंट बड़ौत, बिनौली और चौगामा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एजेंटों ने अधिकांश गांवों में अपने गुर्गे भी छोड़ रखे थे, जो गांव में मुआवजा मिलने, सेवानिवृत्त होने पर बड़ी रकम मिलने से लेकर अन्य संसाधनों से आने वाली रकम की जानकारी एजेंटों के पास पहुंचाकर निवेश कराने में भी मदद करते थे। इसके बदले गुर्गों को अच्छा कमीशन भी दे रहे थे।
 
विज्ञापन

ईडी के डर से छिपकर बैठे निवेशक
लविश की क्यूएफएक्स और बोट ब्रो कंपनी में जिले के 200 से अधिक निवेशक बताए गए है, जिनके लेनदेन का पूरा ब्योरा उनकी आईडी पर ऑनलाइन है। ईडी की छापामारी के बाद निवेशक भी डरकर छिप गए हैं, क्योंकि निवेशकों को खुद के फंसने का खतरा सताने लगा है। हालांकि अभी तक किसी निवेशक ने पुलिस या अन्य अधिकारियों से शिकायत नहीं की।
 

लखपति से करोड़पति बन जाओगे
चौगामा क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बताया दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कोरिडोर के निर्माण में उनके परिवार के कई सदस्यों के हिस्से की जमीन गई। इसमे कई भाइयों के हिस्से में 50-50 लाख से अधिक मुआवजा आया। इसकी जानकारी गांव वालों को भी हो गई थी। मुआवजा मिलने के कुछ दिन बाद ही क्यूएफएक्स कंपनी के एजेंट ने उनसे संपर्क किया और निवेश करने की सलाह दी। उसने मना कर दिया तो छोटे भाई को लखपति से करोड़पति बनने का सपना दिखाकर निवेश करा लिया। इसके अलावा गांव के ही सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे को निवेशक बनाकर करोड़ों कमाने का झांसा दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed