फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   2 girls jumped from vehicle, death

अपहरण के डर से 2 छात्राएं चलते वाहन से कूदी, मौत

Sat, 13 Apr 2013 05:54 PM IST
वाराणसी/इंटरनेट डेस्क
वाराणसी/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Apr 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
2 girls jumped from vehicle, death

यूपी के वाराणसी में दो छात्राओं ने चालक के नहीं रुकने पर अपहरण की आशंका

विज्ञापन
से चलते वाहन से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के शनिवार को बताया कि वाराणसी के ढकवां निवासी स्नातक छात्राएं गीता और गुड़िया 11 अप्रैल को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में दोनों एक माल ढोने वाली गाड़ी में लिफ्ट लेकर चढ़ गई।

पुलिस ने बताया कि कॉलेज के निकट आवाज देने के बावजूद वाहन नहीं रुका तो दोनों उस पर से कूद पड़ीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों को लेढ़ूपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को दोनों की कुछ घंटे के अंतराल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक निजामुद्दीन के साथ राजेंद्र और नखड़ू यादव को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि वाहन चालक दोनों छात्राओं का अपहरण करना चाहता था, लेकिन पुलिस का दावा है कि छात्राएं गलतफहमी में वाहन से कूदी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed