फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   14-year old student was raped father of three children

तीन बच्चों का बाप, उसने किया ऐसा पाप

Fri, 17 May 2013 05:53 PM IST
घूरपुर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
घूरपुर (इलाहाबाद)/ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
14-year old student was raped father of three children

14 साल की छात्रा से महीने भर से हैवानियत कर रहा था तीन बच्चों का बाप।

विज्ञापन


दरिंदगी छिपाने के लिए वह पीड़िता को धमकी देता था कि अगर किसी से इस बारे में बताया तो तेजाब डालकर उसका चेहरा जला देगा।

वह मां-बाप समेत घरवालों को मार डालने की भी धमकी देता था।

नीलम अपनी व्यथा के बारे में सौतेली मां से कुछ बता भी नहीं सकी और अंदर ही अंदर घुटती रही। मामला इलाहाबाद के घूरपुर इलाके का है।   

पड़ोस में रहने वाला 36 वर्षीय युवक पिछले महीने भर में उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका था। वह खुद तीन बच्चों का बाप है।

मंगलरात देर रात भी वह घर में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था तभी भाई ने देखकर हल्ला मचा दिया।

गांव वालों ने उसे घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

घूरपुर इलाके की नीलम (नाम काल्पनिक) का पिता शहर में मजदूरी करता है। वह दो बहनों में छोटी है। एक बड़ा भाई है।

मां कुछ दिन पहले मायके गई थी। नीलम स्थानीय स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है।

मंगलवार रात वह घर के गलियारा में लेटी थी। बड़ा भाई और बहन आंगन में सोए थे। आधी रात पड़ोस का 36 वर्षीय जमुना प्रसाद पिछवाडे़ से घर में घुसकर नीलम को मुंह दबाकर कमरे में खींच ले गया।


बलात्कार के दौरान मौका पाकर नीलम चीखी तो भाई-बहन की नींद टूटी। उन्होंने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग आ गए। घबराकर जमुना प्रसाद ने नीलम को बाहर निकाल दरवाजे में अंदर से सिटकनी लगा दी।
विज्ञापन


घूरपुर थाने में खबर दी गई तो पुलिसकर्मी आ गए। पुलिसवालों के कहने पर जमुना प्रसाद ने दरवाजा खोला तो उसे दबोच लिया गया।

पुलिस उसे थाने ले गई। पीड़ित बालिका ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने भर में जमुना उससे कई बार बलात्कार कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed