फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist vehicles stranded in traffic jam in atal tunnel rohtang

हिमाचल: बर्फबारी का लुत्फ उठाने अटल टनल जा सकेंगे पर्यटक, नॉर्थ पोर्टल में लगा जाम

Sat, 04 Dec 2021 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Dec 2021 12:58 PM IST
सार

पर्यटकों की भारी संख्या होने से टनल के नॉर्थ पोर्टल पर जाम लग गया है। सड़क के दोनों ओर बर्फ होने से वाहनों को पार्क करना परेशानी बन गया है।

विज्ञापन
tourist vehicles stranded in traffic jam in atal tunnel rohtang
नॉर्थ पोर्टल में लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

दो दिनों तक सैलानियों के लिए अवरूद्ध रही अटल टनल को प्रशासन ने खोल दिया है। पर्यटक सुबह दस बजे सोलंगनाला से भेजे गए हैं। शाम चार बजे तक उन्हें मनाली या सोलंगनाला वापस आना होगा। वहीं रोहतांग दर्रा की तरफ पर्यटक कोठी तक जा सकेंगे।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे के बाद सोलंगनाला से टनल की ओर पर्यटकों को भेजा गया है। लेकिन पर्यटकों की भारी संख्या होने से टनल के नॉर्थ पोर्टल पर जाम लग गया है। सड़क के दोनों ओर बर्फ होने से वाहनों को पार्क करना परेशानी बन गया है। बताया जा रहा है कि दो दिनों के लिए टनल बंद रहने से शनिवार को मौसम खुलने के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन


बर्फबारी होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात दिसंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा 2.2, शिमला 5.2, चंबा 6.6, मनाली 6.8 और ऊना में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, कांगड़ा 22.2, चंबा 21.3, बिलासपुर 21.0, नाहन 19.1, हमीरपुर 19.0, धर्मशाला 18.6, मंडी 18.0, सोलन 15.0, शिमला 10.9, मनाली 10.0, डलहौजी 9.9, कल्पा 5.0 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed