Tech Tips: एंड्रॉयड फोन में फाइल शेयर करने के लिए ऐसे करें Quick Share का इस्तेमाल
Quick Share को फोन में खोजने का सबसे आसान तरीका है कि ऊपर से नीचे की ओर स्वैप करके क्विक सेटिंग में जाएं जहां इंटरनेट, वाई-फाई और फ्लाइट मोड जैसे ऑप्शन होते हैं। इसके अलावा आप सेटिंग एप में जाकर भी Quick Share को खोज सकते हैं।

विस्तार
गूगल ने पिछले साल अपने फाइल शेयरिंग फीचर ‘Nearby Share’ का नाम बदलकर Quick Share कर दिया था। Quick Share गूगल का एक फाइल शेयरिंग सिस्टम है जिसकी मदद से आप दो डिवाइस के बीच वायरलेस तरीके से किसी भी तरह की फाइल को शेयर कर सकते हैं। Quick Share को विंडोज, क्रोमओएस और एंड्रॉयड तीनों डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। Quick Share के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Quick Share के इस्तेमाल और फायदे के बारे में बताएंगे।
Quick Share दो डिवाइस के बीच फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या अन्य फाइल को शेयर करने का एक जरिया है। क्विक शेयर, नियरबाय के मुकाबले फास्ट है। क्विक शेयर एप को आप अपने विंडोज सिस्टम में भी डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
Quick Share को फोन में खोजने का सबसे आसान तरीका है कि ऊपर से नीचे की ओर स्वैप करके क्विक सेटिंग में जाएं जहां इंटरनेट, वाई-फाई और फ्लाइट मोड जैसे ऑप्शन होते हैं। इसके अलावा आप सेटिंग एप में जाकर भी Quick Share को खोज सकते हैं।
- Quick Share से किसी भी फाइल को दूसरी डिवाइस में भेजने के लिए उस फोटो, वीडियो या फाइल को सेलेक्ट करें जिसे भेजना चाहते हैं।
- अब शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको ‘Quick Share’ नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको आसपास में मौजूद उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगी जिनमें Quick Share ऑन है।
- उनमें से उस डिवाइस के नाम पर क्लिक करें जिस पर आप फाइल भेजना चाहते हैं।
- दुःखद: बंद होने जा रही है गूगल की यह सर्विस, लाखों यूजर्स को लगेगा झटका, छह साल पहले हुई थी लॉन्च
- Part Time Job Scam: अधिक पैसे की चाहत महिला को पड़ी महंगी, खाते से निकले 4.63 लाख रुपये
- OpenAI: ओपनएआई ला रहा गजब का AI टूल, आपकी आवाज सुनकर तुरंत कर देगा नकल
- सरकारी अलर्ट: सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल चार्जिंग को लेकर सरकार ने दी चेतावनी, कहा- हो सकते हैं ठगी के शिकार