दुःखद: बंद होने जा रही है गूगल की यह सर्विस, लाखों यूजर्स को लगेगा झटका, छह साल पहले हुई थी लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

गूगल ने कहा है कि जिन यूजर्स ने Google Podcasts के साथ सब्सक्रिप्शन लिया है उनके सब्सक्रिप्शन को YouTube Music पर मूव कर दिया जाएगा। पॉडकास्ट को बंद करने की जानकारी Google यूजर्स को ई-मेल के जरिए दे रहा है।

विज्ञापन
google podcasts shutting down users urged to migrate to YouTube Music
google podcasts shutting down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अप्रैल 2024 की शुरुआत के साथ ही Google अपनी एक सर्विस बंद करने जा रहा है। Google Podcasts दो अप्रैल के बाद बंद हो जाएगा, हालांकि अभी भी यह एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर मौजूद है। गूगल ने पॉडकास्ट को जून 2018 में लॉन्च किया था।

    गूगल ने कहा है कि जिन यूजर्स ने Google Podcasts के साथ सब्सक्रिप्शन लिया है उनके सब्सक्रिप्शन को YouTube Music पर मूव कर दिया जाएगा। पॉडकास्ट को बंद करने की जानकारी Google यूजर्स को ई-मेल के जरिए दे रहा है।

    विज्ञापन

    Google ने पॉडकास्ट के फीचर्स को धीरे-धीरे यूट्यूब म्यूजिक के साथ इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है। अमेरिका में यूट्यूब म्यूजिक और पॉडकास्ट एक ही एप में दिखने लगे हैं। अन्य देशों में भी इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें