Part Time Job Scam: अधिक पैसे की चाहत महिला को पड़ी महंगी, खाते से निकले 4.63 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Apr 2024 12:05 PM IST
सार

पीड़ित महिला का नाम प्रीति है। प्रीति के पास एक अनजान नंबर से टेलीग्राम एप पर मैसेज आया था जिसमें पार्ट टाइम जॉब की पेशकश की गई थी। प्रीति को पहले बताया गया था कि गूगल मैप्स पर रिव्यूज करने हैं और उसके बदले पैसे मिलेंगे।

Online job scam Woman loses Rs 4.63 lakh after accepting part time job offer Details here
Part time job scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में पार्ट टाइम जॉब अब सिर्फ एक स्कैम ही बनकर रह गया है। आए दिन लोगों को पार्ट टाइम जॉब के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि इसके शिकार आमतौर पर वही लोग हो रहे हैं जो पहले से कोई-ना-कोई जॉब कर रहे हैं। ताजा मामला कोयंबटूर के वैदलवी का है जहां एक 34 वर्षीय महिला इस पार्ट टाइम जॉब स्कैम की शिकार हुई है।

    इस स्कैम में महिला को 4.63 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित महिला का नाम प्रीति है। प्रीति के पास एक अनजान नंबर से टेलीग्राम एप पर मैसेज आया था जिसमें पार्ट टाइम जॉब की पेशकश की गई थी। प्रीति को पहले बताया गया था कि गूगल मैप्स पर रिव्यूज करने हैं और उसके बदले पैसे मिलेंगे।

    शुरुआत में रिव्यूज के काम हुए और महिला का भरोसा जीतने के बाद अच्छे रिटर्न पर निवेश करने के लिए कहा गया जिसके बाद प्रीति ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए 4.63 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में जब महिला ने पैसे मांगे तो उसके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। इस मामले में ऑनलाइन फ्रॉड सेक्शन 420 और आईटी एक्ट 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें