काम की बात: WhatsApp पर कंपनियां भेज रही हैं फालतू के मैसेज? ऐसे करें सभी को ब्लॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Apr 2024 03:51 PM IST
सार

सरकार भी इसे रोकने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन फिलहाल कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, हालांकि आप अपने व्हाट्सएप में कुछ सेटिंग बदलकर इस तरह के प्रमोशनल मैसेज से बच सकते हैं। इसके तीन तरीके हैं...

विज्ञापन
How to stop receiving marketing messages from a WhatsApp Business account
WhatsApp Business - फोटो : WhatsApp

    विस्तार

    व्हाट्सएप पर आने वाले स्पैम मैसेज पर अभी भी कोई कंट्रोल नहीं है। हर दिन लोगों के पास व्हाट्सएप पर तमाम कंपनियों के प्रमोशनल मैसेज आ रहे हैं। सरकार भी इसे रोकने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन फिलहाल कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, हालांकि आप अपने व्हाट्सएप में कुछ सेटिंग बदलकर इस तरह के प्रमोशनल मैसेज से बच सकते हैं। इसके तीन तरीके हैं...

    ब्लॉक:

    पहला और सबसे कारगर तरीका तो यही है कि जिस बिजनेस नंबर से आपको मैसेज आ रहे हैं, उन्हें ब्लॉक कर दें। एक बार ब्लॉक करने के बाद बिजनेस आपको मैसेज नहीं कर पाएंगे।रिपोर्ट:आपके पास व्हाट्सएप ने ही यह अधिकार दिया है कि यदि आपको लगता है कि किसी बिजनेस नंबर से आपके मैसेज आ रहे हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो आप उस नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं।स्टॉप:कुछ बिजनेस यूजर्स को इसकी सुविधा देते हैं कि वे उनसे प्रमोशनल मैसेज चाहते हैं या नहीं। यदि आप बिजनेस अकाउंट से मैसेज रिसीव करना नहीं चाहते हैं तो आप स्टॉप के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।ऑप्ट आउट:कुछ बिजनेस "Opt out of marketing messages" का भी बटन चैट के साथ देते हैं। यदि आपको उस बिजनेस नंबर से मैसेज नहीं चाहिए तो आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें