Alert: गैस बिल भरने के लिए लिंक पर किया क्लिक, अकाउंट से निकले 16 लाख रुपये, आप रहें सावधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

यदि आपको धमकाता है, कनेक्शन काटने की धमकी देता है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। ज्यादा-से-ज्यादा यही होगा कि आपका कनेक्शन कट जाएगा, लेकिन आपके पैसे तो ठगों के हाथ में नहीं जाएंगे। सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर में जानकारी और सावधानी ही बचाव है।

विज्ञापन
Man loses Rs 16 lakh after opening gas bill payment link here is the point you have to remember
fake gas bill scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर में कब किसके साथ ठगी हो जाएगी, यह बताना बहुत ही मुश्किल काम है। कभी बिजली बिल के नाम पर तो कभी बैंक केवाईसी के नाम पर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अब महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) के नाम पर 66 वर्षीय शख्स को चूना लगाया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 27 मार्च की है और मुंबई की है। एक 66 साल के शख्स के पास MNGL की ओर से मैसेज आया जिसमें बकाया बिल जमा करने के लिए कहा गया। बिल की राशि 514 रुपये की थी। ठगों ने शख्स पर बिल तुरंत जमा करने के लिए दबाव बनाया और उनके फोन नंबर पर एक वेब लिंक भेजा।

    विज्ञापन

    जानकारी के अभाव में शख्स ने लिंक पर क्लिक किया और ठगों को MNGL के असली कर्मचारी समझकर उनके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन किया। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड का डिटेल पर भी उन्हें दे दिया जिसके बाद उनके अकाउंट से 49,850 निकलने का मैसेज आया। इस घटना के बाद जब शख्स बैंक पहुंचा तो पता चला कि उनके नाम पर 16,22,310 रुपये का लोन लिया गया है जो कि ठगों ने ही लिए हैं। इस संबंध में शिवाजीनगर थाने में शिकायत की गई है और मामले की जांच हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें