Phone app: गूगल जल्द रिलीज करेगा नया अपडेट, अनजान नंबर्स की हो सकेगी पहचान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Apr 2024 12:57 PM IST
सार

अब खबर है कि इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा गूगल एक और नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप एप के कॉल की हिस्ट्री फोन एप में दिखेगी। नई रिपोर्ट के मुताबिक Phone app के बीटा वर्जन 127.0.620688474 पर नए फीचर को देखा गया है।

विज्ञापन
Google Pixel Users Could Soon Get a Lookup Feature to Identify Unknown Callers
Google Phone App - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    Google अपने Phone एप के नए वर्जन पर काम कर रहा है। Phone app में लुकअप नाम से एक नया फीचर आ रहा है जिसके आने के बाद आप किसी भी अनजान नंबर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। लुकअप फीचर को पिक्सल डिवाइस के लिए इसी साल मार्च में जापान में रिलीज किया गया है।

    अब खबर है कि इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा गूगल एक और नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप एप के कॉल की हिस्ट्री फोन एप में दिखेगी। नई रिपोर्ट के मुताबिक Phone app के बीटा वर्जन 127.0.620688474 पर नए फीचर को देखा गया है।

    विज्ञापन

    अपडेट के बाद एप में यूजर्स को एक Lookup फीचर मिलेगा जिस पर टैप करने के बाद अनजान नंबर की डिटेल जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल का यह फीचर इंटनरेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार अनजान नंबर के बारे में जानकारी देगा। आमतौर पर यह उन बिजनेस की जानकारी देगा जिनके नंबर गूगल या किसी अन्य इंटरनेट सोर्स पर मौजूद हैं। गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब रिलीज होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें