काम की बात: नेटफ्लिक्स के वीडियो और शोज कैसे डाउनलोड करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 May 2021 04:26 PM IST
सार

विंडोज 10 पर डाउनलोड करने के लिए आपको मीनू बार में जाना होगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा

विज्ञापन
How To Download Netflix Movies Videos Shows and more For Offline Viewing
netflix tips - फोटो : netflix

    विस्तार

    नेटफ्लिक्स आज भारत में प्रमुख ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। आप में से कई लोग नेटफ्लिक्स के यूजर भी होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नेटफ्लिक्स से किसी शोज, मूवी या वीडियो को डाउनलोड करने के बारे में सोचा है? शायद सोचा ही होगा लेकिन कोई विकल्प नहीं मिला होगा। खैर अब कंपनी ने खुद ही आपकी परेशानी को दूर कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अपने एप का एक नया वर्जन रिलीज किया है जिसमें डाउनलोडिंग का विकल्प मिल रहा है, हालांकि यह डाउनलोडिंग सिर्फ ऑफलाइन देखने के लिए होगी ना कि किसी के साथ शेयर करने की यानी नेटफ्लिक्स ने अब इन-एप डाउनलोड का विकल्प दे दिया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

    नेटफ्लिक्स के लिए वीडियो ऑफलाइन देखने के लिए कैसे डाउनलोड करें

    पहला काम यह है कि आप अपने Netflix एप को अपडेट करें, ताकि आपको एप का नया वर्जन मिल सके। एप के अपडेट होने के बाद उस फिल्म, वेब शोज या टीवी शोज को सर्च करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, हालांकि कुछ वीडियोज के साथ आपको डाउनलोड का विकल्प नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    काम की बात: नेटफ्लिक्स के वीडियो और शोज कैसे डाउनलोड करें

    अपने पसंदीदा शोज पर क्लिक करने के बाद नीचे की ओर आपके डाउनलोड का विकल्प दिखेगा जो कि प्ले बटन के बगल में ही होगा। विंडोज 10 पर डाउनलोड करने के लिए आपको मीनू बार में जाना होगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा जिसे आप बाद में इंटरनेट ना होने की स्थिति में भी देख सकेंगे। आप मीनू बार में भी जाकर डाउनलोडिंग लिस्ट देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि डाउनलोड हुए वीडियो एक तय समय के बाद अपने आप खत्म हो जाएंगे। ऐसे में आप चाहें तो देखने के बाद वीडियो को डिलीट कर सकते हैं ताकि अन्य वीडियो के लिए जगह बनी रहे

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें