काम की बात: अब FBI बताएगी आपका पासवर्ड चोरी हुआ है या नहीं, HIBP के साथ हुई साझेदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 May 2021 12:44 PM IST
सार

आमतौर पर FBI जिन डाटा लीक और हैकिंग की जांच करती है उसे अभी तक सीक्रेट रखा जाता था लेकिन अब इसे इस वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि लोगों को मदद मिल सके।

FBI to Share Compromised Passwords With Have I Been Pwned for public help
Have I Been Pwned - फोटो : Have I Been Pwned

    विस्तार

    फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (FBI) जल्द ही हैकिंग के बारे में आपको बताने वाली है। FBI अब उन पासवर्ड और ईमेल की जानकारी देगी जो हैक हो चुके हैं। FBI ने इसके लिए Have I Been Pwned के साथ साझेदारी की है। बता दें कि यह वेबसाइट डाटा लीक के बारे में लोगों को बताती है। इस वेबसाइट पर आप अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर चेक करते हैं किसी डाटा लीक में वे शामिल तो नहीं हैं।

    यह वेबसाइट लोगों को ऐसे पासवर्ड के बारे में भी बताती है जिन्हें भारी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। Have I Been Pwned वेबसाइट को ऑस्ट्रेलिया के डेवलपर Troy Hunt ने तैयार किया है। आमतौर पर FBI जिन डाटा लीक और हैकिंग की जांच करती है उसे अभी तक सीक्रेट रखा जाता था लेकिन अब इसे इस वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि लोगों को मदद मिल सके।

    पिछले महीने FBI ने Have I Been Pwned (HIBP) को 4.3 मिलियन ई-मेल शेयर किए थे जिन्हें botnet की मदद से निकाला गया था। यह पहला मौका था जब FBI ने HIBP से मदद मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल 17 सरकारें HIBP की मदद ले रही हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि HIBP के पास हैक हुए 613 मिलियन पासवर्ड का डाटाबेस है। इसके अलावा इस वेबसाइट पर हर महीने 1 बिलियन लोग सवाल पूछते हैं। HIBP के डाटाबेस को डाउनलोड भी किया जा सकता है जिसकी साइज 12GB है। इस वेबसाइट पर पासवर्ड को प्लेन टेक्स्ट नहीं बल्कि hashes (एंक्रिप्टेड) में रखा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें