कितनी जोर से खर्राटे लेते हैं आप, बताएगी यह डिवाइस, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 May 2021 01:35 PM IST
सार

सोते वक्त Fitbit के फिटनेस बैंड का माइक्रोफोन न्वाइज को मॉनिटर करेगा जिसमें खर्राटे की आवाज भी शामिल होगी। माइक्रोफोन को जैसे ही पता चलेगा कि न्वाइज बेसलाइन से अधिक है तो वह सबसे पहले इसकी जांच करेगा कि यह आवाज खर्राटे की है या कोई बाहरी शोर है।

Now fitbit devices will tell how loudly you snore all you need to know
Snore Detection - फोटो : fitbit app

    विस्तार

    नींद में खरार्टे लेना आम बात है। अधिकतर लोगों को तो इस बात की जानकारी ही नहीं होती है कि वे नींद में खर्राटे भी लेते हैं। खर्राटे को रोकने के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाते हैं जिनमें से कुछ कारगर होते हैं और कुछ नहीं होते हैं। टेक्नोलॉजी की कई कंपनियां भी खर्राटे पर लगाम लगाने के लिए लंबे समय से रिसर्च कर रही हैं। इन्हीं से स्मार्ट वियरेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी Fitbit भी शामिल है। Fitbit की स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड खर्राटे की पूरी जानकारी रिकॉर्ड करेंगे।

    Fitbit के एप में जल्द ही इसका मिलने वाला है। Fitbit एप का 3.42 वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर रिलीज हुआ है जिसके साथ स्लीपिंग पैटर्न को और बेहतर तरीके से मॉनिटर करने का दावा किया गया है। अब Fitbit का एप आपको बताएगा कि आप रात में अच्छी नींद ले रहे हैं या नहीं।

    नए अपडेट के बाद एप में Snore एंड Noise Detect का फीचर मिलेगा। इसे ऑन करने के बाद आपके फिटनेस बैंड या स्मार्टवॉच का माइक्रोफोन सोते वक्त ऑन हो जाएगा और यही माइक्रोफोन इस बात का पता लगाएगा कि आप कितनी जोर से खर्राटे लेते हैं।

    दरअसल सोते वक्त Fitbit के फिटनेस बैंड का माइक्रोफोन न्वाइज को मॉनिटर करेगा जिसमें खर्राटे की आवाज भी शामिल होगी। माइक्रोफोन को जैसे ही पता चलेगा कि न्वाइज बेसलाइन से अधिक है तो वह सबसे पहले इसकी जांच करेगा कि यह आवाज खर्राटे की है या कोई बाहरी शोर है। यदि आपके कमरे में आने वाली बाहरी आवाज खर्राटे से अधिक है तो यह फीचर काम नहीं करेगा।

    खर्राटे की रिपोर्ट को Fitbit का एप तीन कैटेगरी में बांटेगा जिनमें पहला None to mild है। इसका मतलब यह है कि सोते वक्त आप महज 10 फीसदी ही खर्राटे लेते हैं। Moderate का मतलब 10–40 फीसदी और Frequent का मतलब 40 फीसदी से अधिक है। फीसदी का निर्धारण आपके सोने के पूरे वक्त के हिसाब से होगा। यदि आपका पार्टनर खर्राटे लेता है और फिटनेस बैंड आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो परिणाम में अंतर देखने को मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें