Budget 2024: PDF फाइल में डाउनलोड करें पूरा बजट, यह है तरीका
यदि आप भी इस बजट में दिलचस्पी रखते हैं तो आप अपने फोन से ही बजट की पूरी कॉपी को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करके रख सकते हैं। आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं....

विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश कर दिया है। यह मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट है। अंतरिम बजट होने के कारण इसमें कुछ बड़े एलान नहीं हुए हैं, हालांकि कुछ घोषणाएं ऐसी हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। यदि आप भी इस बजट में दिलचस्पी रखते हैं तो आप अपने फोन से ही बजट की पूरी कॉपी को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करके रख सकते हैं। आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं....
- अपने लैपटॉप से www.indiabudget.gov.in पर विजिट करें।
- अब “Budget Speeches” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Budget 2024” पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे आपको डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा।
- अब डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके बजट को PDF में डाउनलोड करें।
- अपने फोन से www.indiabudget.gov.in पर विजिट करें।
- अब “Download Mobile Application” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
- यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो एंड्रॉयड वाले आइकन पर और आईफोन है तो एप स्टोर वाले आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप को अपने फोन में डाउनलोड करें।
- एप को डाउनलोड करने के बाद बजट को PDF कॉपी में डाउनलोड कर सकते हैं।
- Budget 2024: क्या है Deep Tech जिसके लिए सरकार ने खोला खजाना? विस्तार से जानें
- Budget 2024: टेक सेक्टर के लिए एक लाख करोड़ का एलान, ब्याज भी नहीं देना होगा
- Budget 2024: बजट से ठीक पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन
- Budget 2024: सस्ते हो सकते हैं महंगे स्मार्टफोन, सरकार कम कर सकती है कस्टम ड्यूटी