Budget 2024: टेक सेक्टर के लिए एक लाख करोड़ का एलान, ब्याज भी नहीं देना होगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Feb 2024 12:58 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने नई तकनीकों से कारोबार को मदद मिल रही है। अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे और विस्तार देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है।

विज्ञापन
Budget 2024 live nirmala sitharaman says One lakh crore announced for tech sector with no interest
Budget 2024 - फोटो : pti

    विस्तार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए लालबहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए नारे जय जवान, जय किसान को दोहराया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से कारोबार को मदद मिल रही है। अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे और विस्तार देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है।

    टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्वर्णिम दौर है। टेक्नोलॉजी प्रेमियों और टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले स्टार्टअप को एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर कोष वितरित किया जाएगा। इससे दीर्घकालिक वित्तीय मदद दी जाएगी। इससे निजी क्षेत्र को मदद मिलेगी। इससे रिसर्च और इनोवेशन में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन

    वित्त मंत्री ने डीप टेक की चर्चा की। बता दें कि डीप टेक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग और टेक स्टार्टअप में होता है। डीप टेक को एडवांस टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है। डीप टेक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन, रोबोटिक्स और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें