Budget 2024: बजट से ठीक पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

भारत सरकार ने मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स-पार्ट्स पर आयात शुल्क में कटौती की है। मोबाइल पार्ट्स पर अब आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Budget 2024 Government of India slashes import duty on key components used in the production of mobile phones
Budget 2024 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सरकार ने अंतरिम बजट से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है जो कि मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। भारत सरकार ने मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स-पार्ट्स पर आयात शुल्क में कटौती की है। मोबाइल पार्ट्स पर अब आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।

    सरकार की ओर से कहा गया है कि सिम सॉकेट, मेटल पार्ट्स, सेलुलर मॉड्यूल और अन्य मैकेनिकल आईटम पर आयात शुल्क अब 5 फीसदी कम लगेगा। मिडिल कवर, मेन लेंस, बैक कवर, जीएसएम एंटीना, पीयू केस, सीलींग गास्केट, सिम सॉकेट, स्क्रू और अन्य प्लास्टिक और मेटल मैटेरियल पर भी आयात शुल्क कम किया गया है।

    विज्ञापन

    सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आयात शुल्क में रियायत देने का सरकार का फैसला सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में बहुत जरूरी निश्चितता और स्पष्टता लाता है। मैं मोबाइल फोन विनिर्माण को मजबूत करने की दिशा में इस कदम के लिए माननीय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सरकार के इस फैसले से भारत में अपने फोन का प्रोडक्शन कर रहीं कंपनियां काफी खुश होंगी, क्योंकि कच्चे माल के आयात में उन्हें अब कम टैक्स देना होगा। इसका असर मोबाइल फोन की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से मोबाइल फोन सस्ते होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें