काम की बात: आपकी ई-मेल आईडी लीक हुई है या नहीं, अपने फोन से ऐसे पता करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 14 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

यदि आपके पास स्मार्टफोन होगा तो निश्चित तौर पर आपके पास एक ई-मेल आईडी होगी। ई-मेल आईडी का लीक होना बहुत ही आम बात है, हालांकि आप महज कुछ ही सेकेंड में पता लगा सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी किसी डाटा लीक में लीक हुई है या नहीं।

विज्ञापन
How To Check If Your Email Address Has Been leaked or not
hacker - फोटो : Lifewire

    विस्तार

    डाटा लीक होना आज की तारीख में कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन तमाम सोशल मीडिया साइट के डाटा में सेंध लग रही है। बाद में इन डाटा को डाटा को डार्क वेब पर बेचा जाता है और फिर इन डाटा का इस्तेमाल गलत काम में होता है। आपको फंसाने के लिए आपके ही डाटा का इस्तेमाल होता है।

    यदि आपके पास स्मार्टफोन होगा तो निश्चित तौर पर आपके पास एक ई-मेल आईडी होगी। ई-मेल आईडी का लीक होना बहुत ही आम बात है, हालांकि आप महज कुछ ही सेकेंड में पता लगा सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी किसी डाटा लीक में लीक हुई है या नहीं और हुई है तो किस साइट से हुई है? आइए जानते हैं...

    विज्ञापन

    किस डाटा लीक में शामिल है आपकी ई-मेल आईडी?

    haveibeenpwned
    haveibeenpwned

    यदि आपको संदेह है या ऐसे ही चेक करना चाहते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी किसी डाटा लीक में शामिल है या नहीं तो haveibeenpwned.com पर विजिट करें। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस परhave i been pwned?लिखा होगाा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें