काम की बात: आंख बंद करके ना खरीदें स्मार्ट टीवी, पैसे खर्च करने के बाद भी पछताएंगे
टीवी से संबंधित खास शब्द और टेक्निकल टर्म भी होते हैं जो शॉपिंग को थोड़ा जटिल बना देते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ बातों को बताएंगे जिनका ध्यान आपको टीवी खरीदते वक्त रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

विस्तार
टीवी खरीदने से पहले स्क्रीन की साइज, बजट, टेक्नोलॉजी और ब्रांड देखना काफी महत्वपूर्ण होता है। टीवी से संबंधित खास शब्द और टेक्निकल टर्म भी होते हैं जो शॉपिंग को थोड़ा जटिल बना देते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ बातों को बताएंगे जिनका ध्यान आपको टीवी खरीदते वक्त रखना चाहिए। आइए जानते हैं...
बड़ी डिस्प्ले वाला टीवी का मजा तो अलग ही है लेकिन हमेशा नहीं। टीवी का साइज आपके कमरे के साइज पर निर्भर करता है, जिसमें आप उस टीवी को रखने की योजना बना रहे हैं। इसलिए पहले यह चुनिए कि आप टीवी बेडरूम या लिविंग रूम में से किसमें रखेंगे और कितनी दूरी से देखना चाहेंगे। उदाहरण के लिए अगर टीवी देखने की दूरी 4 से 6 फीट है तो आप 32 इंच का टीवी चुनिए। अगर आप टीवी 5 से 8 फीट की दूरी से देखेंगे तो आपके लिए 40 से 42 इंच का टीवी लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। अगर आपके कमरे में टीवी देखने की दूरी 10 से 12 फीट है तो आप 46 से 49 इंच पैनल या इससे ज्यादा साइज का टीवी चुन सकते हैं।
किसी भी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन दिखाने के लिए इस टर्म का इस्तेमाल किया जाता है। एचडी रेडी में आपको 1366x768 पिक्सल, फुल एचडी में 1920x1080 पिक्सल और 4K टीवी का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होता है। अब सवाल यह है कि रिजॉल्यूशन का फायदा क्या है तो आपको बता दें कि जितना अधिक रिजोल्यूशन होगा, टीवी पर आने वाली पिक्चर की क्वॉलिटी उतनी ही अच्छी होगी। यदि आपका बजट ज्यादा है तो आपको 4के टीवी ही लेना चाहिए और अगर बजट कम है तो फुल एचडी टीवी खरीद सकते हैं। शिंको और दाइवा जैसी घरेलू कंपनियों के फुल एचडी टीवी आपको बजट में मिल जाएंगे।
- काम की बात: कौन-सा वैक्यूम क्लीनर होता है बेस्ट, खरीदने से पहले यहां जानें सभी सवालों के जवाब
- फैंस में नाराजगी: बंद होने जा रहा किम कार्दशियन का यह मोबाइल गेम, 2014 में हुआ था लॉन्च
- झटका: Google ने एक साथ बंद किए कई सारे फीचर्स, अब असिस्टेंट के साथ नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
- चुपके से ऐसे देखें किसी का WhatsApp स्टेटस