फैंस में नाराजगी: बंद होने जा रहा किम कार्दशियन का यह मोबाइल गेम, 2014 में हुआ था लॉन्च
किम कार्दशियन के मोबाइल गेम एप का नाम Kim Kardashian: Hollywood है और इसे 2014 में लॉन्च किया गया था। एपल एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से इस गेम को पहले ही हटा दिया गया है, हालांकि जिन यूजर्स के फोन में एप पहले से इंस्टॉल हैं वे गेम को खेल सकते हैं।

विस्तार
हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन का मोबाइल गेम बंद होने जा रहा है। इस घोषणा के बाद किम कार्दशियन के फैंस में नाराजगी है। किम कार्दशियन के मोबाइल गेम एप का नाम Kim Kardashian: Hollywood है और इसे 2014 में लॉन्च किया गया था।
एपल एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से इस गेम को पहले ही हटा दिया गया है, हालांकि जिन यूजर्स के फोन में एप पहले से इंस्टॉल हैं वे गेम को खेल सकते हैं। आठ अप्रैल 2024 को यह गेम पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
इस गेम में किम कार्दशियन और उनकी फैमिली के कैरेक्टर भी शामिल हैं। यह गेम फ्री टू प्ले था यानी इसे खेलने के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं थी, लेकिन प्लेयर्स गेम में K स्टार करेंसी खरीद सकते थे। इस गेम से किम कार्दशियन की कुल कमाई 160 मिलियन डॉलर हुई है।
- झटका: Google ने एक साथ बंद किए कई सारे फीचर्स, अब असिस्टेंट के साथ नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
- चुपके से ऐसे देखें किसी का WhatsApp स्टेटस
- फायदे की बात: कमजोर नेटवर्क से हैं परेशान तो फोन में कर दें यह सेटिंग, मिलने लगेगी हाई स्पीड
- हाई अलर्ट: गलती से भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाली कॉल, खत्म हो जाएगी पूरी कमाई